छत्तीसगढ़ बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय न करे गलती

अगर आप लंबे समय से छत्तीसगढ़ बीजापुर में अच्छी वेतन के साथ किसी भर्ती का इंतजार कर रहे थे तब आपका इंतजार खत्म होता है क्योंकि हाल ही में कार्यालय बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ ने रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी है जिसका की मासिक वेतन भी ठीक ठाक है इस जॉब भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी ऑफलाइन रखी गई है बिना किसी अतिरिक्त आवेदन फीस के।

इस कार्यालय बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ द्वारा की जा रही पदों की भर्ती में आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक जानकारियों को जानना जरूरी है ऐसे में हम इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी जैसे मासिक वेतन कितना है, आवेदन की प्रक्रिया, कुल पदों की संख्या, आवेदन करने की शुरूआती एवं अंतिम तारीख, शैक्षणिक योग्यता क्या है इत्यादि को विस्तार से साझा करेंगे जिसकी मदद से आप इस भर्ती को सही से समझ पाएंगे एवं सही तरीके से आवेदन कर पायेंगे।

बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी भर्ती से जुड़ी जानकारी

जिला प्रशासन द्वारा संचालित होने वाले बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ में खेल जुडो, कराटे, कबड्डी खेल प्रशिक्षक एवं सहायक ग्रेड 3 (कलेक्टर दर) के नियुक्ति के लिए कार्यालय बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है ध्यान दे कि यह भर्ती पूर्ण रूप से अस्थाई है अर्थात चयनित आवेदक पदभार ग्रहण करने के बाद एक निश्चित कार्यकाल तक ही कार्य कर पायेंगे और साथ ही यहां पर इस बात का भी ध्यान रखे यह शासकीय पद नहीं होगा या गैर शासकीय पद माना जाएगा।

छत्तीसगढ़ बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी भर्ती कुल पद, वेतन आवेदन तिथि इत्यादि की जानकारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रही अस्थाई भर्ती से हुई जानकारियां –

विभाग का नाम कार्यालय बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी जिला बीजापुर छत्तीसगढ़
कुल पदों की संख्या 04 कुल पद
पदों के नाम जुडो खेल प्रशिक्षक, कराटे प्रशिक्षक, कबड्डी खेल प्रशिक्षक, सहायक ग्रेड 03
मासिक वेतन40,000 रुपए, 25000 रुपए, 20000 हजार रुपए, कलेक्टर दर
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन की तारीख7 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन क्लिक
ऑफिसियल वेबसाइटलिंक

बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी भर्ती का विवरण, योग्यता अन्य आवश्यक जानकारीया

जैसा कि हमने यह बताया कि यह अस्थाई और अशासकीय पद है ऐसे में यहां पर इस बात पर ध्यान दे कि आवेदक चयनित होने के बाद शासकीय सेवा अथवा पुनः नियुक्तिकरण का दावा नहीं कर सकते है यह पद में वे एक एक निश्चित कार्यकाल तक ही कार्य कर सकते है कार्य परिणाम के अनुसार अनुबंध बढ़ाया जा सकता है और यह पूरी तरह से नियुक्तिकरण प्रभारी का निर्णय होगा, सबसे पहले योग्यता अलग अलग पदों के हिसाब से अलग अलग रखी गई है –

  • जुडो, कराटे और कब्बड्डी प्रशिक्षक : एनआईएस सर्टिफाइड, M.P.ED, B.P. ED एवं ब्लैक बेल्ट कराटे और जुडो के लिए।
  • M.P.ED और उस विशेष खेल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाना चाहिए जिसके लिए आपके द्वारा 3 वर्ष के लिए आवेदन किया गया है।
  • B.P.ED और उस विशेष खेल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाना चाहिए जिसके लिए आपके द्वारा 3 वर्ष के लिए आवेदन किया गया है।
  • सहायक ग्रेड 03 : किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 10+12 उत्तीर्ण होना चाहिए एवं कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्राम असिस्टेंट व्यवसाय में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

अब हम इस भर्ती के बाकी विवरणों पर भी ध्यान दे लेते है –

  • आयु दिनांक 1 जनवरी 2026 के हिसाब से आवेदक का कम से कम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु छूट प्रदान किया जाएगा लेकिन किसी भी स्थिति में आवेदक का आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • सरल क्रमांक 02 पद हेतु बीजापुर जिले का मूलनिवासी होना आवश्यक है।
  • चयनित प्रशिक्षक को मानदेय के अलावा किसी भी तरह का भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • संतोषजनक कार्य न होने पर किसी भी समय पद से निकाला जा सकता है।
  • संबंधित खेल का अभ्यर्थी तीन सीनियर प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।

छत्तीसगढ़ बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे

कार्यालय बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा जारी किए गए भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है अतः किसी भी तरह का ऑनलाइन आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा। आवेदक इस पद के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर जिला पंचायत बीजापुर तक डाक के माध्यम से पहुंचा सकते है केवल दिए गए निश्चित समय तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा इस बात का ध्यान रखे।

निष्कर्ष

यह भर्ती स्पोर्ट्स प्रशिक्षको के लिए है एवं इस बात का ध्यान रखे कि 01 पद सहायक ग्रेड 3 का भी है जिसकी योग्यता सामान्य रखी गई है एवं यह पद अस्थाई और अशासकीय है तो अगर आप खेल प्रशिक्षक की भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो यह भर्ती के बेहतरीन असवर है इसके लिए आवेदन कर चयनित होने का, एवं इस बात पर भी गौर करे कि इसमें किसी भी तरह का आवेदन फीस भी नहीं रखा गया है।

अन्य भर्ती –

Leave a Comment