छत्तीसगढ़ बीजापुर में स्वास्थ्य मित्र के 69 पदों में भर्ती आवेदन में न करे गलती

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ द्वारा हाल ही विज्ञापन जारी किया गया है जिसमे 69 पदों में स्वास्थ्य मित्र की भर्ती की जाएगी, ऐसे में अगर आप काफी समय से छत्तीसगढ़ में जॉब वेकेंसी का इंतजार कर रहे थे तब यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है जहां पर योग्यता मात्र 10वी पास है जो कि कम पढ़ें लिखे लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह भर्ती 69 चिन्हांकित ग्रामों में की जाएगी मतलब प्रत्येक 1 पद अलग अलग गांवों में होगी, ऐसे में अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते है इस जॉब के लिए आवेदन करना चाहते है तब बने रहिए यहां पर हम आप सभी आवेदकों को इस जॉब वेकेंसी से जुड़ी साथ जानकारी जैसे मासिक वेतन क्या है, योग्यता कितनी होनी चाहिए, आवेदन की प्रक्रिया क्या है, आवेदन की तारीख क्या है, आवेदन की अंतिम तारीख क्या है एवं इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी हम प्रदान करेंगे।

छतीसगढ़ बीजापुर स्वास्थ्य मित्र भर्ती से जुड़ी जानकारी

कलेक्टर महोदय जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त अनुमोदन दिनांक 8 जनवरी 2026 के परिपालन में जिला बीजापुर में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत आने वाले समस्त 69 चिन्हांकित ग्रामों में नीति आयोग मद के अंतर्गत शासन के नियम अनुसार स्वास्थ्य मित्र की भर्ती की जायेगी जो कि अस्थाई होगी एवं यह भर्ती एकमुश्त निर्धारित मानदेय में की जाएगी। जिस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन से होगी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ बीजापुर में स्वास्थ्य मित्र की भर्ती की जानकारी

बीजापुर में स्वास्थ्य मित्र की 69 गांवों में हो रही भर्ती से जुड़ी जानकारी कुछ तरह है –

विभाग का नाम कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर छत्तीसगढ़
पद का नामस्वास्थ्य मित्र
पदों की संख्या69 कुल पद
वेतनमान5000 (प्रोत्साहन राशि अधिकतम 3000 कार्य आधारित)
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़ बीजापुर अंतर्गत
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन डाक के माध्यम से
आवेदन की तारीख16 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक
ऑफिशियल वेबसाइटलिंक
ऑफिशियल नोटिफिकशनक्लिक कीजिए

बीजापुर स्वास्थ्य मित्र भर्ती का विवरण, योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किए गए इस स्वास्थ्य मित्र की भर्ती के विज्ञापन में साफ साफ दर्ज है कि यह पद एक अस्थाई भर्ती है जो कि एक निश्चित कार्यकाल के लिए किया जा रहा है जो कार्यकाल समाप्त होने के बाद आवेदक नियमित किए जाने मांग या पुनः नियुक्ति करने का मांग करने का पात्र नहीं होगी, इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी –

  • शैक्षणिक योग्यता : आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 10 वी कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • यह स्वास्थ्य मित्र की भर्ती 69 गांवों के लिए हो रही है अतः 69 गांवों के निवासी ही इस पद में कार्यरत होने के लिए आवेदन कर सकते है एवं किसी गांव से अगर आवेदक नहीं मिलता है तब नजदीकी गांव के आवेदक पर विचार किया जाएगा।
  • बीजापुर जिले के स्थानीय निवासी ही आवेदन के योग्य हो सकते है।
  • आवेदक का उम्र कम से कम 18 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
  • चयन होने के बाद चयन किए गए स्वास्थ्य मित्र का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
  • प्राथमिकता का आधार ग्राम, पंचायत, सेक्टर के स्तर से किया जाएगा जिसके लिए निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड वोटर इस कार्ड इन सभी को सलग्न करना आवश्यक होगा।
  • एक गांव में एक से अधिक आवेदक होने पर चयन की प्रक्रिया मेरिट क्रमानुसार किया जाएगा।
  • एकमुश्त प्रतिमाह मानदेय की राशि 5000 हजार रुपए होगा साथ ही अतिरिक्त आधारित प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा जो करीब 3000 रुपए होगा, जो।की कार्य प्रदर्शन के आधार पर होगा।

बीजापुर स्वास्थ्य मित्र की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं किया गया है, इस पोस्ट के लिए डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते है जिसके लिए आवेदन पत्र में दिए गए पते (अर्थात आवेदन पत्र पर पता दिया गया है) पर एवं बताई गई दिनांक तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन की तिथि निकल जाने के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हो रही 69 पदों पर स्वास्थ्य मित्र की भर्ती एक अस्थाई पद है जो कि एक निश्चित कार्यकाल तक ही रहेगा जिसका की मासिक वेतन भी निर्धारित किया गया है एवं इन यह भर्ती 69 गांवों में हो रही है तो सर्वप्रथम इन्हीं गांवों के आवेदकों को चयन किया जाएगा और गांव से आवेदक नहीं मिलने पर नजदीकी गांव के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं बीजापुर जिले के योग्य उम्मीदवार ही इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।

तो अगर आप बीजापुर जिले के निवासी है और लंबे समय से किसी भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो यह स्वास्थ्य मित्र एक अच्छा मौका है।

अन्य भर्ती –

Leave a Comment