छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत आने वाले जशपुर जिले की शासकीय वेबसाइट के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर आदिम जाति शाखा कल्याण जशपुर द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है जिसमे की यह साफ साफ बताया गया है कि एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के पद पर भर्ती की जा रही है जिसका की मानदेय यानि मासिक वेतन करीबन 20000 हजार रुपए प्रतिमाह तय किया गया है।
अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के निवासी है या छत्तीसगढ़ राज्य के मूलनिवासी है एवं लंबे समय से किसी भर्ती का इंतजार कर रहे थे सामान्य योग्यता के आधार पर तब यह भर्ती में आवेदन करना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है यहां पर इस भर्ती से जुड़ी समस्त आवश्यक जानकारी एवं आवेदन करने को लेकर भी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आप सभी को अच्छे से समझाऊंगा जिसके आधार पर आपको इस भर्ती में आवेदन करने में मदद मिलेगी।
जशपुर एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) भर्ती
कार्यालय कलेक्टर (आदिम जाति शाखा कल्याण) जिला जशपुर छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारी की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियमो की प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम) के नियुक्ति के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
यहां पर मैं बता दूं कि यह भर्ती एक अस्थाई भर्ती है जो कि एक निश्चित कार्यकाल के दौरान ही कार्यरत होंगे, इसी वजह से इस भर्ती में आवेदन करने से पहले यह समझ लीजिए कि इस भर्ती में चयनित आवेदक एक निश्चित समय तक ही इस पद में कार्यरत होंगे, अब जो आवेदक इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वह आगे दी गई जानकारियों को अच्छे से समझ लीजिए।
जशपुर एमआईएस सहायक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
जशपुर एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) भर्ती से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियों को भर्ती में शामिल होने के लिए जानना आवश्यक है जो कि कुछ इस प्रकार है –
| विभाग का नाम | कार्यालय कलेक्टर (आदिम जाति शाखा कल्याण) जिला जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य |
| कुल पदों की संख्या | 03 कुल पद की संख्या (बगीचा, फरसबहार, पत्थलगांव) |
| निर्धारित की गई कार्य अवधि | कुल कार्यअवधि 1 वर्ष |
| प्रति माह मिलने वाला वेतन | 20 हजार रुपए मासिक वेतन |
| आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है | 11 फरवरी 2026 |
| नौकरी का स्थान | जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम बगीचा, फरसबहार, पत्थलगांव |
| आधिकारिक वेबसाइट | jashpur.nic.in |
| आधिकारिक विज्ञापन | विज्ञापन |
शैक्षणिक योग्यता एवं नियम शर्तें क्या है?
यह पद पूर्ण रूप से अस्थानांतरित है अर्थात इस पद में चयनित आवेदक को कही पर भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, एवं साथ में इस बात पर भी ध्यान दे कि यह पद एक गैर शासकीय पद है साथ में अस्थाई भी है जो कि एक निश्चित कार्यकाल तक ही रहेगा। इस पद में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए –
- किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से कम से कम स्नातक की उपाधि होना आवश्यक है आवेदक के पास इस पद के लिए आवेदन करने हेतु।
- साथ में कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है जिसमें की में ऑफिस जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए।
- वनाधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन का सहायक वनाधिकार के हेतु कम से कम 2 वर्ष मैदानी क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। जैसे कि जिले में जिला स्तरीय वनाधिकार प्रकोष्ठ तथा उपखंड स्तरीय वनाधिकार प्रकोष्ठ में कार्यरत रह चुके जिला परियोजना समन्वयक तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता को वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य कुशलता और प्रदर्शन के आधार पर महत्व दिया जा सकता है।
नियम व शर्तें क्या है?
इस पद में आवेदन करने के लिए कुछ नियम व शर्तें भी है जो कि आवेदकों के लिए जानना आवश्यक हो सकता है जो कि कुछ इस प्रकार है –
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2025 के हिसाब से 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- इस भर्ती में वही आवेदक आवेदन करने के योग्य है जो कि छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी है और जिसके लिए आवेदकों को मूलनिवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।
- यह भर्ती में आवेदकों को साक्षाकार देना अनिवार्य है जिस दौरान शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्र लाना आवश्यक हो सकता है।
- आवेदन करते समय आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि इत्यादि को सुधार करके ही आवेदन पत्र सलग्न करे, नहीं तो आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
जशपुर एमआईएस सहायक भर्ती में आवेदन कैसे कर सकते है?
इस कार्यालय कलेक्टर (आदिम जाति शाखा कल्याण) जिला जशपुर विभाग द्वारा एमआईएस सहायक की जा रही भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है अर्थात किसी भी तरह का ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है और न ही किसी भी तरह का आवेदन फीस रखा गया है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्य आवेदकों को विज्ञापन में दिए गए आवेदन पत्र को भरकर एवं समस्त आवश्यक दस्तावेज जो कि विज्ञापन में दिए गए है उन्हें बंद लिफाफे में संलग्न करके कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला जशपुर छत्तीसगढ़ के पते पर रजिस्टर डाक या स्पीड पोस्ट करना होगा।
निष्कर्ष
इस भर्ती में आवेदन करने से पहले हर आवेदक को आधिकारिक विज्ञापन को अच्छे से पढ़ना अनिवार्य है क्योंकि उसमें इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारियों मौजूद है जो आवेदकों में लिए आवश्यक हो सकता है साथ इस बात पर भी गौर करे कि यह गैर शासकीय जिसकी एक निश्चित वेतन निर्धारित की गई है और साथ में यह एक निर्धारित समय तक के लिए ही है इसी वजह से इसे अच्छे से समझने के बाद ही इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आगे बढ़े।