छत्तीसगढ़ में इन दिनों अलग अलग पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी होता रहता है इसी तरह से छत्तीसगढ़ नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग में भर्ती का आवेदन जारी किया गया हैं जिसके तहत 02 पदों में भर्ती होनी है जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है लेकिन इसके लिए एक निश्चित सीमा तक तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
तो अगर आप नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग में जॉब पाना चाहते है तब यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है यहां पर हम आपको नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग में हो रहे न्यूरोलॉजीस्ट और जिला समन्वय, मानसिक स्वास्थ्य के पद पर हो रहे इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीख, आवेदक के पास कितनी योग्यता होनी चाहिए, वेतनमान जैसी समस्त आवश्यक जानकारी बताएंगे।
नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग भर्ती से जुड़ी जानकारी
नीति आयोग भारत सरकार के स्वीकृती अनुसार आदेश क्रमांक 67 दिनांक 11 जुलाई 2025 आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नारायणपुर जिला छत्तीसगढ़ के लिए कुल 01 न्यूरोलॉजिस्ट एवं 01 जिला समन्वयक, मानसिक स्वास्थ का पद खाली है इसीलिए इन पदों को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के माध्यम से पदों की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी कंपनी फार्म NGO के चयन के लिए नियम अनुसार निर्धारित प्रारूप में रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जा रही है।
इच्छुक आवेदक या प्लेसमेंट संबंधित ऐजेंसी फॉर्म NGO द्वारा अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में दिनांक 29 जनवरी 2026 के दोपहर 3 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ के आवक जावक शाखा में जमा किया जा सकता है।
नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग भर्ती का वेतन, आवेदन तिथि इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारीया
नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां इस तरह है –
| विभाग का नाम | नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग |
| कुल पदों की संख्या | 02 |
| आयु की सीमा | आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए (1 मई 2025 के अनुसार आयु की गणना की जाएगी) |
| वेतनमान | नीति आयोग भारत सरकार के स्वीकृति आदेश क्रमांक 67 दिनांक 11 जुलाई 2025 आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नारायणपुर जिले के लिए कुल राशि 1 लाख 50 हजार रुपए न्यूरोलॉजिस्ट तथा 35 हजार रुपए जिला समन्यवक, मानसिक स्वास्थ्य के आलोक में रुचि की अभिव्यक्ति में सफल आउटसोर्सिंग एजेंसी कंपनी फार्म या एनजीओ को भुगतान किया जाने वाला राशि 1 लाख पच्यासी हजार रुपए मात्र हर महीने का मानदेय होगा। |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आवेदन की तारीख | 29 जनवरी 2026 दोपहर 3 बजे तक। |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक |
| ऑफिसियल वेबसाइट | लिंक |
भर्ती से जुड़ी योग्यता नियम शर्तें संबंधित अन्य आवश्यक जानकारीया
भर्ती में शामिल होने या आवेदन करने से पहले भर्ती को अच्छे से समझना एवं उसकी पूरी जानकारी पढ़ना आवश्यक है –
- MBBS के साथ MD मेडिसिन, डी.एम. न्यूरोलॉजिस्ट, छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिलिंग में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। यह न्यूरोलॉजिस्ट के पद के लिए निर्धारित की गई योग्यता है आवेदक को योग्यता में परिपूर्ण होना आवश्यक है इस पद के लिए।
- एम. फिल साइकोलॉजी, एवं योग्यता न होने की दशा में Msc साइकोलॉजी एवं एम.ए. साइकोलॉजी को प्राथमिकता दिया जाएगा एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिलिंग में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है यह योग्यत जिला समन्वयक मानसिक स्वास्थ्य के लिए निर्धारित किया गया है।
- आवेदक द्वारा आवेदन में सलग्न किए गए कागजात, दस्तावेज, प्रमाण पत्र एवं विवरणी में किसी भी तरह का असत्य पाए जाने पर आवेदक के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
- उपलब्ध कराए गए कर्मचारी के मानदेय का भुगतान बैंक के माध्यम से अगले महीने के 10 तारीख तक किया जाएगा इसकी रसीद तथा मासिक उपस्थिति की जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नारायणपुर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।
निष्कर्ष
छत्तीसगढ़ नारायणपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग द्वारा की जा रही ये भर्ती में यह पद एक हाई लेवल पोस्ट है जिसमे की आवेदक का योग्य होना आवश्यक है वेतन भी काफी अच्छे स्तर का है यह भर्ती एक निश्चित समय के लिए है इसी वजह से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन में देरी न करे जल्द ही बताए गए अनुसार आवेदन करे।