छत्तीसगढ़ जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ की संविदा भर्ती ऐसे करे आवेदन

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले अंबिकापुर में हाल ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंबिकापुर जिला सरगुजा, द्वारा जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है तो अगर आप काफी समय से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में किसी भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म होता है।

क्योंकि यहां संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है जिसके तहत हम आप सभी को इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी जैसे पदों के नाम, कुल पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की शुरुआती तारीख और अंतिम तारीख, आवेदन शुल्क एवं इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी हम यहां पर आप सभी को प्रदान करेंगे।

जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ की संविदा भर्ती

यह विज्ञापन DMF यानि जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ की संविदा भर्ती के लिए जारी किया गया है। यहां पर ध्यान दीजिए कि यह विज्ञापन जिला स्वास्थ्य समिति, सरगुजा जिला छत्तीसगढ़ के अंतर्गत संचालित हो रही जिला चिकित्सालय, मातृ एवं शिशु अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं FRU के सुचारू रूप से संचालन के लिए चिकित्सा विशेषज्ञो की रिक्त पदों की भर्ती एवं पूर्ति जिला खनिज न्यास मद (DMF) के माध्यम से संविदा आधार पर करने की अनुमति दी गई है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

इस छत्तीसगढ़ जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ की संविदा भर्ती मुख्य जानकारी कुछ इस प्रकार है।

विभाग का नाम कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंबिकापुर जिला सरगुजा (छ. ग.)
पदों के नामGynecologist, Pediatrician, anaesthetist के पदों पर
पदों की कुल संख्या8 कुल पदों की संख्या
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन वॉक इन इंटरव्यू
आवेदन की शुरुआती एवं अंतिम तारीख05 जनवरी से रिक्त पदों की पूर्ति हो जाने तक प्रत्येक सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
नौकरी स्थानअंबिकापर, जिला – सरगुजा, छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटhttps://surguja.gov.in
आधिकारिक विज्ञापनLink

पदों का विवरण, वेतन एवं योग्यता

पदों के नामसंख्यायोग्यतावेतन
Gynecologist (स्त्री रोग विशेषज्ञ)4एमबीबीएस और पी.जी. संबंधित विशेषता में डिग्री/डिप्लोमा के साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के तहत पंजीकरण होना चाहिए।Negotiable (जिसमें बातचीत करके बदलाव कर सकते है)
Pediatrician (बच्चों का विशेषज्ञ)02एमबीबीएस और पी.जी. संबंधित विशेषता में डिग्री/डिप्लोमा के साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के तहत पंजीकरण होना चाहिए।Negotiable (जिसमें बातचीत करके बदलाव कर सकते है)
Anaesthetist 02एमबीबीएस और पी.जी. संबंधित विशेषता में डिग्री/डिप्लोमा के साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के तहत पंजीकरण होना चाहिए।Negotiable (जिसमें बातचीत करके बदलाव कर सकते है)

आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारी

इस भर्ती में शामिल होने से पहले कुछ आवश्यक जानकारी को भी ध्यान में रखना चाहिए एवं इस भर्ती के दौरान लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची को भी जानना आवश्यक है जो कि कुछ इस प्रकार है –

  • 10 वी एवं 12 वी कक्षा की अंकसूची चाहिए।
  • इंटर्नशिप की अंकसूची
  • MBBS एवं विशेषज्ञता शैक्षणिक योग्यता के समस्त वर्षों की अंकसूची होना अनिवार्य है।
  • MBBS एवं विशेषज्ञता शैक्षणिक योग्यता की डिग्री चाहिए।
  • पहचान पत्र ( आधार कार्ड, वोटर इस कार्ड, पेन कार्ड) इत्यादि की प्रति।
  • छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन अस्थाई एवं स्थाई वाले आवेदकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी एवं अन्य मेडिकल काउंसिल का भी पंजीयन स्थाई एवं अस्थाई लिया जाएगा लेकिन ध्यान दे कि पदभार ग्रहण करने के 45 दिनों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल से पंजीयन स्थाई या अस्थाई प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • यहां पर आवेदकों को अनुभव प्रमाण पत्र के साथ साथ सक्षम नियुक्तिकर्ता द्वारा जारी नियुक्ति आदेश पत्र को संलग्न करना आवश्यक होगा।
  • आयु सीमा 1 जनवरी 2026 से 70 वर्ष की होनी चाहिए, आयु सीमा में सभी तरह की छूट को शामिल किया गया है।
  • वॉक इन इंटरव्यू में सोमवार को किसी भी तरह का अवकाश होने पर वॉक इन इंटरव्यू मंगलवार को लिया जाएगा उसी समय सारणी में।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ जिला खनिज न्यास मद द्वारा की जा रही चिकित्सा विशेषज्ञ की संविदा भर्ती में किसी भी तरह का ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा रहा है यह ऑफलाइन के तहत आवेदन होना है जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना है जिसमें वेतन निर्धारित नहीं है इसने बातचीत के दौरान किसी भी तरह का बदलाव किया जा सकता है और जब तक यह रिक्त पदों की पूर्ति नहीं हो जाती तब तक इस पद की भर्ती चलने वाली है।

Leave a Comment