कुछ ही समय पहले हाल ही में कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला धमतरी छत्तीसगढ़ द्वारा 14 जनवरी 2026 को एक विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें की एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) की भर्ती के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया गया है अगर आप भी छत्तीसगढ़ या धमतरी जिले के निवासी है और उचित योग्यता रखते है तब यह आपके लिए एक बेहतरीन cg job vacancy है जिसमें की आप आवेदन कर सकते है।
इस जॉब की भर्ती को कलेक्टर कार्यालय के अंतर्गत आने वाले आदिवासी विकास द्वारा जारी किया गया है इससे जुड़ी समस्त जानकारी जो आपके काम आएगी जैसे पदों की कुल संख्या, एमआईएस का वेतन कितना होगा, आवेदन की प्रक्रिया, इस पद के लिए योग्यता कितनी होनी चाहिए, उम्र सीमा कितनी है, आवेदन की तारीख कब तक है ये सभी जानकारी आपके साथ इस लेख के जरिए साझा करेंगे।
कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास में एमआईएस की भर्ती की जानकारी
यह भर्ती अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत मन निवासी वन अधिकारी की मान्यता, अधिनियम 2006 एवं समस्त नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर में वन अधिकार प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक अर्थात सहायक वनाधिकार अधिनियम के नियुक्ति के लिए किया जा रहा है इस एमआईएस सहायक की भर्ती के लिए आवेदन पत्र का आमंत्रित अंतिम तिथि 24 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
एमआईएस सहायक भर्ती की जानकारी
इस कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास द्वारा की जा रही एमआईएस सहायक की भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है –
| विभाग का नाम | कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास |
| पद का नाम | एमआईएस सहायक (सहायक वनाधिकार अधिनियम) |
| पदों की कुल संख्या | 01 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आवेदन तारीख | 14 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | क्लिक |
| ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक |
भर्ती की का विवरण, वेतन और योग्यता
पद एमआईएस सहायक (सहायक-वनाधिकार अधिनियम) का भर्ती का कार्यरत अवधि 1 वर्ष है अर्थात यह अस्थाई है जिसका की कार्यकाल मात्र एक वर्ष होने वाला है जिसके हिसाब से इस पद की मासिक वेतन 20000 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित की गई है विज्ञान में। वही पर यह पद अस्थानांतरित होंगे अर्थात किसी और जगह ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है और साथ में यह पद पूर्णतः रूप से अशासकीय होगा।
योग्यता : इस पद में आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदकों के पास निम्नलिखित योग्यता होने चाहिए है –
- किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है साथ में कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और एमएस ऑफिस इत्यादि आना चाहिएं।
- वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन सहायक वनाधिकार अधिनियम के लिए न्यूनतम 2 वर्ष मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है जैसे जिले में जिला वनाधिकार प्रकोष्ठ में कार्यरत रहे जिला परियोजना समन्वयक तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता को वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य कुशलता एवं प्रदर्शन के आधार पर अनुभव का भार दिया जाएगा।
- जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत किसी शासकीय अथवा FRA क्रियान्वयन के क्षेत्र में पंजीकृत अशासकीय संस्था का अनुभव प्रमाण पत्र का सलग्न होना आवश्यक होगा।
- आयु निर्धारित की गई है 1 जनवरी 2025 कि स्थिति में 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक को जनजातीय परंपराओं, रीतिरिवाज़ों, संस्कृति इत्यादि की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज आवेदक की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी
इस अस्थाई भर्ती में शामिल होने से पहले आवेदकों को इस भर्ती के कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को भी ध्यान में रखना आवश्यक है –
- इस पद की भर्ती के लिए आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया से गुजरना होगा, यहां पर जिसके लिए आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर दस्तावेजों को जमा करना है उसके बाद इंटरव्यू शामिल में होना होगा, जिस इंटरव्यू की समय सारणी निर्धारित की जाएगी, जिसके बाद ही योग्य उम्मीदवार का चयन हो पाएगा।
- इंटरव्यू के दौरान आवेदक को समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र शामिल करना अनिवार्य है।
- आवेदन करने का पता कुछ इस प्रकार है (जिला मुख्यालय, के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास धमतरी)
निष्कर्ष
कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला धमतरी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया एमआईएस सहायक के भर्ती का यह पद पूर्णतः अस्थाई होने के साथ साथ अशासकीय है जिसकी समयसीमा 1 वर्ष निर्धारित की गई है इसी वजह से इसे स्थाई और शासकीय पद समझने की गलती न करे। इस पद के आवेदन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया शामिल की गई है जिसमे किसी तरह के परीक्षा शामिल नहीं है बस इंटरव्यू लिया जाएगा जिसके हिसाब से ही योग्य उम्मीदवार में से एमआईएस सहायक का चयन किया जाएगा।
अन्य भर्ती –