राजनांदगांव – बाल संरक्षण इकाई भर्ती का आवेदन शुरू, इस तरह से कर सकते है आवेदन

राजनांदगांव जिले के निवासी है और अगर आप काफी समय से किसी बड़ी सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो अब वह इंतजार खत्म होता है क्योंकि राजनांदगांव जिले।ल की आधिकारिक साइट पर कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई में विभिन्न पदों में भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है जिसमे की अलग अलग पदों के हिसाब से अलग अलग योग्यताएं, उम्र सीमा इत्यादि निर्धारित की गई है।

अगर आप इस छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले में हो रही इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है तब आपको यहां पर मैं इस भर्ती से जुड़ी तमाम आवश्यक जानकारी एवं आवेदन किस तरह करना हैं, क्या क्या गलतियां आवेदन के वक्त नहीं करनी हैं, जैसी समस्त जानकारी यहां पर इस लेख में मैं प्रदान करूंगा, जिससे कि आप सफलतापूर्वक इस भर्ती में शामिल हो सकते है।

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती

भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति , संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, में नया रायपुर से प्राप्त हुए स्वीकृति के मुताबिक मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित हो रही जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति एवं शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए योग्य आवेदकों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है इस भर्ती से जुड़ी सामान्य जानकारी कुछ इस तरह है –

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
कुल पदों की संख्या20 कुल रिक्त पद
नौकरी का साथ राजनांदगांव जिला छत्तीसगढ़ के अंतर्गत
कहां के आवेदक योग्य होंगेकेवल छत्तीसगढ़ के आवेदक इस भर्ती में आवेदन करने के योग्य है।
आवेदन करने की तिथिविज्ञापन जारी होने के बाद 10 फरवरी 2026 शाम 5 बजकर 30 मिनट बजे तक।
मासिक वेतन कितना हैअलग अलग पदों के हिसाब से वेतनमान अलग अलग तय की गई है राशि की जानकारी आगे दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट rajnandgaon.nic.in
आधिकारिक सूचनाक्लिक कीजिए

पदों के नाम वेतन और उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अलग अलग पदों के हिसाब से उनकी अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है और साथ में उनका मासिक वेतन भी उसी हिसाब से तय की गई है जो।की।कुछ इस प्रकार विज्ञापन में Mention किया गया है –

समस्त पदों के नामएकमुश्त मासिक वेतनशैक्षणिक योग्यता
परामर्शदाता18536 रुपएकिसी मान्यता प्राप्त समाजकार्य या समाजशास्त्र या मनोविज्ञान या जन स्वास्थ्य या काउंसिलिंग में स्नातक होना चाहिए एवं काउंसिलिंग तथा संचार में पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता18536 रुपएकिसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से समाजकार्य या समाजशास्त्र या सामाजिक विज्ञान मे स्नातक होना अनिवार्य है।
आउटरिच वर्कर10592 रुपएकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष बोर्ड से 12 वी उत्तीर्ण होना चाहिए।
सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर11916 रुपएकंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड समकक्ष बोर्ड से 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
स्टोर कीपर सह लेखापाल18536 रुपएवाणिज्य या अर्थशास्त्र या फिर समकक्ष विषय में स्नातक या फिर सी.ए. या आईसीडब्ल्यूए इंटर होना चाहिए
हाउस फादर14564 रुपएकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से समाजशास्त्र या मनोविज्ञान या समाज विज्ञान या विधि या समकक्ष सामाजिक विषयों में स्नातक होना चाहिए
पैरामेडिकल11964 रुपएएएएम या एमपीडब्ल्यू या फिर शासन द्वारा निर्धारित संस्थान से उपयुक्त अवधि का नर्सिंग ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
एजुकेटर10000 रुपए किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक उसके साथ बी.एड होना चाहिए।
पीटी इंस्ट्रक्टर सहयोग प्रशिक्षक10000 रुपएमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी एवं योग में डिग्री या डिप्लोमा या बीपीएड होना चाहिए।
कला एवं क्राफ्ट सह संगीता शिक्षक10000 रुपएमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
रसोइया9930 रुपएआठवीं पास होना अनिवार्य है।
सहायक सह चौकीदार7944 रुपएपांचवीं पास होना अनिवार्य है।
हाउस कीपर7944 रुपएपांचवीं पास होना अनिवार्य है।

नोट : यहां पर मैने पद के लिए आवेदन योग्य बनने हेतु बताए गए शैक्षणिक योग्यता को ही दिया है इसके अलावा कौशल, अनुभव और वांछनीय योग्यता भी शामिल है जिसका भी न्यूनतम योग्यता है जिसके लिए आपको विज्ञापन चेक करना होगा।

संस्थाओं के नाम

आपको एक अहम जानकारी बता दे कि कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के तहत यह पद की भर्ती अलग अलग संस्थाओं में की जा रही जो पद यहां बताए गए है वह अलग अलग इसी के तहत आने वाले संस्थाओं में किया जाएगा जिन संस्थाओं के नाम इस प्रकार है –

  1. जिला बाल संरक्षण इकाई
  2. किशोर न्याय बोर्ड
  3. बालक कल्याण समिति
  4. शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालिका
  5. शासकीय विशेष गृह बालक

अन्य आवश्यक योग्यताएं या आवश्यकताएं

इस भर्ती से जुड़ी कुछ आवश्यक योग्यताएं और आवश्यकताएं निर्धारित की गई है जो कि कुछ इस प्रकार है –

  • शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य समस्त आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के स्तन सलग्न होना चाहिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन की कम से कम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है साथ में आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है।
  • सभी पदों में आवेदन करने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ का मूलनिवासी होना अनिवार्य है एवं जिसके लिए मूलनिवासी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

राजनांदगांव बाल संरक्षण इकाई भर्ती में आवेदन के दौरान कौन सी गलती न करे और कैसे आवेदन करे?

यह भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन हो रही है ऑनलाइन आवेदन इस भर्ती में स्वीकार नहीं किया जा रहा है यहां पर इस बात का बेहद ध्यान रखे कि आवेदन करते समय केवल आवेदन पत्र भरकर आवेदन करने के लिए न भेज दे क्योंकि इस विज्ञापन में यह साफ साफ बताया गया है कि आवेदन पत्र के साथ साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव इत्यादि से जुड़े समस्त आवश्यक दस्तावेज भी इस आवेदन पत्र में शामिल होने चाहिए।

साथ में आवेदन पत्र पर गलत पता ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करने की गलती न करे कृपया सटीकता से भरे ताकि चयनित अभ्यर्थी को सूचना इसी माध्यम से पहुंचाई जा सके।

आवेदन करने के लिए आपको इन स्टेप्स को अपनाना होगा –

  1. सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन को खोलकर अच्छे से समझदारी पूर्वक पढ़ ले और अच्छी तरह समझ ले।
  2. उसके बाद अब अब आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से भर लेना है जैसा कि विज्ञापन में बताया गया है और उसके साथ साथ विज्ञापन अनुसार सभी दस्तावेज को भी संलग्न करना है।
  3. अब इन सभी चीजों को एक बंद लिफाफे में पैक कर लीजिए।
  4. फिर इस लिफाफे को विज्ञापन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट या डाक पोस्ट के माध्यम से भिजवा दीजिए आवेदन की अंतिम तारीख से पहले।

निष्कर्ष

इस छत्तीसगढ़ राजनांदगांव कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती में आवेदन करने से पहले किसी भी आवेदक को आधिकारिक आवेदन पत्र को एक बार अच्छे से पढ़ना आवश्यक है क्योंकि तभी आप इस भर्ती से जुड़े सभी नियमो व शर्तों को समझ पाएंगे और इस भर्ती में आवेदन करके चयन होने का अवसर प्राप्त कर पाएंगे।

Leave a Comment